फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   JCB stood in front of the dealer

जेसीबी के सामने खड़े हुए व्यापारी

Fri, 29 Jan 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 29 Jan 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
JCB stood in front of the dealer
एसडीएम सदर और नगर पालिका कर्मचारियों ने शुक्रवार को शिकोहाबाद मार्ग, ठंडी सड़क और मेहता पार्क इलाके में अवैध अतिक्रमण हटाया। जब पालिका की जेसीबी ने अवैध अतिक्रमण हटाना शुरू किया तो व्यापारियों की एसडीएम और पालिकाकर्मियों से तीखी नोकझोंक हो गई, बावजूद इसके अभियान नहीं रुका।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडएम सदर सुनील वर्मा के नेतृत्व में जब पालिका की टीम, जेसीबी और ट्रैक्टर लेकर मेहता पार्क इलाके में पहुंची तो व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया। लेकिन पालिका की जेसीबी जहां भी अवैध अतिक्रमण मिला उसे ध्वस्त करते हुए आगे बढ़ती रही। इस दौरान एसडीएम और पालिका कर्मियों की व्यापारियों से तीखी नोकझोंक हो गई। वहीं विरोध के बाद भी अभियान चलते देख कई व्यापारियों ने खुद ही अपनी दुकानों के सामने से सामान हटा लिया। विरोध का आलम यह था कि व्यापारी जेसीबी के सामने खड़े हो गए, लेकिन पीएसी-पुलिस ने व्यापारियों को हटाकर अतिक्रमण ध्वस्त कराया। शुक्रवार को शिकोहाबाद रोड, ठंडी सड़क, मेहता पार्क इलाके में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण हटाया और व्यापारियों को दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई का सामना करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed