{"_id":"58dd43f14f1c1b0b0563de90","slug":"jayakaaron-ke-beech-poojeen-gaee-maan-chandraghanta","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयकारों के बीच पूजीं गई मां चंद्रघंटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयकारों के बीच पूजीं गई मां चंद्रघंटा
amar ujala
Updated Thu, 30 Mar 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
मां भगवती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र पर्व पर गुरुवार को आराध्यों ने मां भगवती के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा की। इस दौरान मंदिरों में सुबह से ही दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही। वहीं घर-घर मां के जयकारे गूंजते रहे। विभिन्न स्थानों पर धार्मिक आयोजन भी दिनभर चलते रहे।
नवरात्र पर्व पर तीसरे दिन मां के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजन की गई। शहर के ठंडी सड़क स्थित पथवारी माता मंदिर, काली मंदिर, शीतला माता मंदिर, जनता दुर्गा मंदिर, भगीपुर स्थित दुर्गा मंदिर समेत तमाम मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। भक्तों ने देवी मां को जल अर्पित कर मनौतियां मांगीं। शाम को आरती के दौरान घंटे-घड़ियाल गूंजते रहे। नवरात्र पर्व में भक्ति का ज्वार उमड़ने के चलते धार्मिक कार्यक्रमों का दौर शुरू हो चुका है।
जनता दुर्गा मंदिर में हवन में दी आहुतियां
एटा। शहर के जीटी रोड स्थित जनता दुर्गा मंदिर में नवरात्र के मौके पर श्रीमद् भागवत कथा और हवन का आयोजन किया गया। सुबह मंदिर में फिरोजाबाद से आए पंडित मुकेश ने मंत्रोच्चार और विधि विधान से हवन कराया। जिसमें भक्तों ने आहुतियां दीं। वहीं दोपहर को श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
माता की पालकी में झूमे श्रद्धालु
शहर के ठंडी सड़क स्थित पथवारी मंदिर से माता की पालकी निकाली गई। इस मौके पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। भक्तों ने कंधे पर मातारानी की पालकी उठाकर जमकर जयकारे लगाए। इसके साथ ही जिले में तमाम मंदिरों में कीर्तन और सत्संग का आयोजन किया गया।