फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Jawaharpur Thermal Power Project employees go on strike

Etah News: जवाहरपुर विद्युत तापीय परियोजना में कर्मचारियों ने की हड़ताल

Thu, 26 Feb 2026 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 26 Feb 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Jawaharpur Thermal Power Project employees go on strike
जवाहरपुर विद्युत तापीय परियोजना पर हड़ताल के दौरान खड़े कर्मचारी। स्रोत वीडियोग्रैब
एटा/सकीट। जीटी रोड स्थित मलावन कस्बे के पास जवाहरपुर विद्युत तापीय परियोजना में 500 से अधिक कर्मचारियों ने दो माह से पारिश्रमिक न मिलने और विभिन्न मांगो को लेकर हड़ताल कर दी। दोपहर तक बिना काम किए जवाहरपुर विद्युत तापीय परियोजना की सड़कों पर कर्मचारी घूमते रहे। बाद में वह घर वापिस चले गए।
विज्ञापन

जवाहरपुर विद्युत तापीय परियोजना में एनएस, पॉवर कंस्ट्रक्शन ईएसई, आशवी, डायनामिक, पीएनसी, स्टार इलेक्ट्रीकल, दूसान समेत कई कंपनी के अधीन हजारों कर्मचारी काम करते हैं। दूसान कंपनी के करीब 500 कर्मचारियों को पिछले दो माह से पारिश्रमिक नहीं मिला है। इसकी वजह से बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। होली के त्योहार नजदीक आने की वजह से कर्मचारी परेशान थे।
विज्ञापन

उन्होंने अपनी मांगों में कहा कि कंपनियों द्वारा बकाया पारिश्रमिक नही दिया जा रहा है। साथ ही प्लांट से पहले करीब 2 किलोमीटर पहले ही कर्मचारियों के वाहनों को रोक दिया जाता है। वहां से सभी कर्मचारियों को पैदल आना पड़ता है। होली के त्योहार से पहले पारिश्रमिक नही मिलेगी तो परिवार के सामने संकट खड़ा हो जाएगा। हड़ताल की सूचना पर कंपनियों के प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन कर्मचारी अपनी मांगों पर अडिग रहे। जवाहरपुर विद्युत तापीय परियोजना के महाप्रबंधक प्रेम धवन ने कहा कि दूसान कंपनी से वार्ता की गई है। कंपनी ने आश्वासन दिया है कि जल्दी ही कर्मचारियों को पारिश्रमिक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed