फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   javaahar taapeey pariyojana ke paas banega taunaship

जवाहर तापीय परियोजना के पास बनेगा टाउनशिप

Thu, 27 Apr 2017 11:50 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Thu, 27 Apr 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
javaahar taapeey pariyojana ke paas banega taunaship
जवाहर तापीय पर‌ियोजना - फोटो : amar ujala
 मलावन में निर्माणाधीन 1320 मेगावॉट जवाहर तापीय परियोजना के पास विद्युत उत्पादन निगम टाउनशिप बसाने की तैयारी कर रहा है। वहीं मलावन से अलीगंज-एटा जोड़ने वाले लिंक मार्ग को फोरलेन बनाने का प्रपोजल बनाने के लिए डीएम ने पीडब्लूडी अफसरों को निर्देश दिए हैं। तापीय परियोजना के पास टाउनशिप प्रोजेक्ट धरातल पर उतरा तो किसान भूमि अधिग्रहण से मालामाल होेंगे और इलाके में विकास कार्य रफ्तार पकड़ेंगे।   
विज्ञापन

मलावन में दस हजार करोड़ रुपये लागत से 1320 मेगवॉट जवाहर तापीय परियोजना का निर्माण शुरू हो चुका है। परियोजना में काम करने वाले तकनीकी और गैर तकनीकी कर्मचारियों और अफसरों के लिए उत्पादन निगम तापीय परियोजना के समीप टाउनशिप प्रोजेक्ट बनाने की तैयारी में है। टाउनशिप के लिए तापीय परियोजना के पास विद्युत उत्पादन निगम अलग से भूमि का अधिग्रहण करेगा। विद्युत निगम अफसर टाउनशिप का खाका खींचने में जुटे हैं। दूसरी और बुधवार शाम पचास लाख रुपये लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में डीएम अमित किशोर ने तापीय परियोजना के पास से गुजरने वाले मलावन से एटा-अलीगंज मार्ग को फोरलेन बनाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने पीडब्लूडी के एक्सईएन वहीद बख्श को फोरलेन का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं। फोरलेन निर्माण का खर्च राज्य सरकार उठाएगी।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अफसरों की सुनिए
हाईवे-91 को मलावन से एटा-अलीगंज 8 किमी लंबे मार्ग को कनेक्ट करने के लिए डीएम फोरलेन का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। निर्माण का खर्च राज्य सरकार उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीद बख्श, अधिशासी अभियंता, पीडब्लूडी एटा

जवाहर तापीय परियोजना में काम करने वाले कर्मचारियों और अफसरों के लिए परियोजना के पास टाउनशिप निर्माण की योजना है। टाउनशिप में हर प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। टाउनशिप प्रोजेक्ट के प्रपोजल के लिए अलग से भूमि अधिग्रहित होगी।
एमएन त्रिपाठी, इंचार्ज, जवाहर तापीय, परियोजना मलावन एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed