{"_id":"603501058ebc3ee90d7e73ef","slug":"jam-accused-of-murder-after-kidnapping-etah-news-agr4818746150","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के बाद हत्या करने का आरोप लगाकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण के बाद हत्या करने का आरोप लगाकर लगाया जाम
विज्ञापन
बागवाला के जीसखपुर में रोड पर जाम लगाते ग्रामीण।
- फोटो : ETAH
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र से पांच फरवरी को एक युवक लापता हो गया। परिजनों ने मंगलवार को युवक के कपड़े मिलने के बाद अपहरण का आरोप लगाकर एटा-अलीगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर सीओ और एसडीएम मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर लोगों को शांत करा दिया। पुलिस को अपहृत युवक की हरियाणा में लोकेशन मिल रही है।
गांव नगला भम्मा मौजा जीसुखपुर निवासी रमनपाल उर्फ रामू (32) पुत्र महावीर सिंह का अपहरण के बाद हत्या करने का आरोप परिजनों द्वारा लगाया गया। कपड़े मिलने का आरोप लगाकर परिजनों की ओर से मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे जीसुखपुर के पास जाम लगा दिया गया। अपहृत के भाई ओमप्रकाश ने बताया है कि गांव के ही रहने वाले दुर्गाप्रसाद व रामरतन से डेढ़ बीघा जमीन का बैनामा जुलाई 2020 में कराया था। इस पर वीरपाल इनके पुत्र विशाल का कब्जा है, जमीन खाली कराने के लिए मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
इसी रंजिश को लेकर वीरपाल, विशाल, नरेश निवासी कासोंन ओर सतेंद्र निवासी अचलपुर ने पांच फरवरी को रामू का अपहरण कर लिया और हत्या करके शव लापता कर कपड़े जीसुखपुर के पास डाल दिए। बताया कि मंगलवार की सुबह चचेरे भाई विक्रम ने जीसुखपुर व रामपुर के बीच ऑटो से जाते समय जैकेट पहचान ली और उसको उठाया तो आधार कार्ड भी मिला। करीब दो घंटे तक ग्रामीण जाम लगाए रहे। मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी अबुल कलाम और क्षेत्राधिकारी राजकुमार ने लोगों को समझाया, तब जाम खुल सका। एसएसपी के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी वीरपाल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जमीन पर कब्जा करने के इरादे से मुकदमा दर्ज कराने के लिए भूमिका बनाकर निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं। जिस युवक का अपहरण होना बताया गया है, उसकी सर्विलांस के माध्यम से रेवाड़ी हरियाणा में लोकेशन मिली है। युवक का एक भाई भी मिलकर आया है फिर भी मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।