फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Jalopy buses passengers from being fired

खटारा बसों से ढोई जा रही सवारियां

Thu, 30 Apr 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Thu, 30 Apr 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Jalopy buses passengers from being fired
परिवहन विभाग भले ही यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे
विज्ञापन
करता हो, लेकिन सच्चाई इससे उलट है। यात्रियों से पूरा किराया वसूला जा रहा है। सुविधाओं के नाम पर उन्हें ठेंगा दिखाया जा रहा है। रोडवेज में कई बसें पिछले कुछ समय से जर्जर हैं। जो आए दिन कहीं न कहीं खराब होकर खड़ी हो जाती हैं।


डिपो में संचालित बसों की हालात काफी खस्ता है। 68 बसें डिपो से संचालित होती हैं। इनमें से नौ बसें तो नौ लाख किलो मीटर तक चल चुकी हैं। 25 बस पांच लाख किलो मीटर से अधिक का सफर तय कर चुकी हैं। बसों के रखरखाव पर विशेष ध्यान नहीं दिया जाता है। रोडवेज बसों से हर रोज हजारों की संख्या में यात्री यात्रा करते हैं। ये बसे दिल्ली, अलीगढ़, आगरा, बरेली आदि प्रमुख रूटों पर दौड़ती हैं। बसों की जर्जर हालात यात्रियों की सारी उम्मीद पर पानी फेर देती है। बसें आए दिन तकनीकी खराबी के चलते बीच रास्ते में खड़ी हो जाती हैं।


इससे यात्रियों को घंटो तक खडे़ होकर उन्हें ठीक होने तक इंतजार करना पड़ता है। कई बार तो ऐसा होता है कि बसों में बड़ी खराबी होने के कारण उसी रूट की दूसरी बस से यात्रा करनी पड़ती है। वहीं डिपो में कई बसें तो ऐसी हैं भी जो धक्का लगाने से स्टार्ट होती हैं। रास्ते में खराबी आने पर ऐसी बसों में यात्रियों को ही धक्का लगाना पड़ता है। इससे यात्रियों को समय की बर्बादी के साथ परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।


जो बसें अपने निर्धारित मानक को पूरा कर चुकी हैं। उनको शीघ्र ही रोडवेज के वेडे से हटाया जाएगा। ऐसी बसों की प्रस्तावित सूची मुख्यालय को भेज दी गई है। - विनोद कुमार यादव, सीनियर फोरमैन 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed