{"_id":"65a38f620443e8cefb0b23d7","slug":"jalesar-kotwal-was-put-on-line-on-orders-of-dig-in-etah-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: डीआईजी के आदेश पर जलेसर कोतवाल को किया गया लाइन हाजिर, जमीन कब्जा कराने के मामले में साथ देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: डीआईजी के आदेश पर जलेसर कोतवाल को किया गया लाइन हाजिर, जमीन कब्जा कराने के मामले में साथ देने का आरोप
Sun, 14 Jan 2024 01:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 14 Jan 2024 01:08 PM IST
सार
एटा में डीआईजी के आदेश पर जलेसर कोतवाल को लाइन हाजिर किया गया है। जमीन कब्जा कराने के मामले में आरोपी पुलिसकर्मी का साथ देने का आरोप है।
विज्ञापन
Etah: डीआईजी के आदेश पर जलेसर कोतवाल को किया गया लाइन हाजिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में डीआईजी के आदेश पर जलेसर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इन पर अलीगढ़ में तैनात पुलिसकर्मी सुखपाल सिंह का जमीन कब्जा करने के मामले में साथ देने का आरोप है। मामले में आरोपी सुखपाल सिंह के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
बताते चलें कि पुलिसकर्मी सुखपाल सिंह की शिकायत शनिवार को डीआईजी से की गई थी। डीआईजी ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद आरोपी पुलिसकर्मी सुखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वहीं उसका साथ देने के आरोप में जलेसर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन