{"_id":"6ab41c6bf593e458600e4a38","slug":"jal-nigam-team-arrived-after-the-pipeline-burst-etah-news-c-163-1-eta1003-157104-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पाइप लाइन फटने पर पहुंची जल निगम की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पाइप लाइन फटने पर पहुंची जल निगम की टीम
विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट। क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद में पानी के अत्यधिक प्रेशर से पाइपलाइन फटने और रिजोर गांव में लीकेज की शिकायतों के बाद जल निगम विभाग हरकत में आया है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने तत्काल टीमों को भेजकर क्षेत्रों में पाइपलाइनों को दुरुस्त कराया है।
नौरंगाबाद गांव में जल जीवन मिशन की ‘’हर घर नल, हर घर जल’’ योजना के तहत ओवरहेड टैंक का निर्माण और पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा किया गया था। रविवार को जब सभी घरों में कनेक्शन के बाद पानी छोड़ा गया, तो पानी का प्रेशर अधिक होने के कारण पाइपलाइन फट गई।
इसी के साथ, कस्बे के आसपुर अड्डे और रिजोर गांव के मुख्य बाजार में भी पाइपलाइन लीकेज की शिकायतें थीं, जिससे पानी की बर्बादी हो रही थी। रिजोर गांव में यह लीकेज कई माह से बना हुआ था।