{"_id":"64b6c9e0d1afd7bb550099a6","slug":"jain-society-took-out-protest-rally-etah-news-c-163-1-eta1001-2463-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जैन समाज ने विरोध-प्रदर्शन कर निकाली आक्रोश रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जैन समाज ने विरोध-प्रदर्शन कर निकाली आक्रोश रैली
Tue, 18 Jul 2023 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 18 Jul 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
एटा। श्री दिगंबर जैन पद्यमावती पुरवाल पंचायत एवं पूरे जिले के जैन समाज की ओर से मंगलवार को एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। कर्नाटक में बेलगांव के चिकोडी जिले के हिरेखोडी ग्राम में जैन आचार्य 108 श्री काम कुमार नंदी जी महाराज को विगत दिनांक 6-7 जुलाई को शैतानों ने आश्रम में घुसकर करंट लगाकर यातनाएं देते हुए क्रूरता की थी। इसके विरोध में आक्रोश रैली का आयोजन किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने कहा कि जैन आचार्य के साथ ऐसी क्रूरता की गई, इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आचार्य श्री के शरीर के टुकड़े टुकड़े कर बोरबेल में फेंकने का जघन्य अपराध किया है। इस घटना से भारत का समस्त जैन समाज दुखी और आक्रोशित है। इसी को लेकर एटा जिला मुख्यालय पर विरोध-प्रदर्शन कर आक्रोश रैली पुरानी बस्ती स्थित श्री दिगंबर जैन बड़े मंदिर से निकाली गई। समाज के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री के लिए एक ज्ञापन सौंपा।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जैन समाज की कुछ मांगे हैं, इनको पूरा किया जाए। इसमें स्पेशल पुलिस टास्क फोर्स के माध्यम से गंभीरता से जांच कराकर सभी अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करवाया जाए। अपराधियों के खिलाफ सरकार 6 सप्ताह के अंदर चार्जशीट दाखिल करने की कार्रवाई करे। पंचायत अध्यक्ष योगेश जैन, जैन महिला संगठन की अध्यक्षा बबिता, पंकज जैन मंत्री, रविंद्र जैन, विपिन स्वामी, सुनील बांदा, सुन्नेश जैन रहे।