फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   jab eteeem ke shatar uthen tab to mile 24 hajaar

जब एटीएम के शटर उठें तब तो मिले 24 हजार

Wed, 01 Feb 2017 12:19 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Wed, 01 Feb 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
jab eteeem ke shatar uthen tab to mile 24 hajaar
बंद एटीएम - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
आरबीआई ने भले ही एटीएम से धन निकासी की लिमिट बढ़ा दी हो,  लेकिन इसका लाभ एटीएम कार्ड धारकों को नहीं मिल पाएगा। अधिकांश एटीएम के शटर बंद हैं, या उनके एटीएम कैशलेस हैं। वहीं कुछ बैंकें अभी भी नकदी संकट से जूझ रहीं हैं।
एटीएम से पहले दो हजार की नकदी प्रतिदिन निकासी की लिमिट रखी गईं और उसके बाद 4000 रुपये किया। इस लिमिट को बढ़ाकर 10000 रुपये कर दिया। इसका लाभ लोगों को नहीं मिल सका। क्योंकि अधिकांश एटीएम बंद रहने से ग्राहक परेशान रहे। अब आरबीआई ने लिमिट समाप्त कर कर दी है। लेकिन बचत खाता धारकों के लिए सप्ताह में 24000 ही निकालने की व्यवस्था है। मंगलवार को जब अमर उजाला ने एटीएम की स्थिति पड़ताल की तो स्थिति कुछ अलग ही थी।
विज्ञापन


सुबह 12:00 बजे केनरा बैंक का एटीएम का शटर बंद था। लोग वापस हो रहे थे। 12:10 बजे बैंक आफ इंडिया का एटीएम पहुंचे तो वहां एटीएम खराब का बोर्ड टंगा था। 12:25 पर ओरियंटल बैंक आफ कार्मस के एटीएम पर भी शटर था। 12:35 बजे एचडीएफसी बैंक के एटीएम का भरी शटर गिरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राहक रामभुवन ने बताया कि बैंक आफ बढ़ौदा में नकदी निकासी के लिए आए थे, लेकिन बैंक में कैश न होने से धन की निकासी नहीं हो पाई। एटीएम भी काम नहीं कर रहा है। लिमिट बढ़े या न बढ़े हमें जरूरत पर कैश नहीं मिल रहा है। विजय कुमार ने बताया कि ग्रामीण बैंक आफ आर्यवर्त पर दोपहर के बाद इंतजार करने के बाद ही धन की निकासी हुई। इस निकासी में उन्हें 10-10 रुपये के सिक्के दे दिए हैं, जिसे गिनने में ही काफी समय लग गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed