फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   It would not be right if I went to see my mother..

Etah News: मां को देखने गए तो ठीक नहीं होगा.. कहकर लगाया फंदा

Tue, 28 May 2024 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 28 May 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
It would not be right if I went to see my mother..
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र के गांव पीपल खेड़िया में मां से मिलने को लेकर महिला की पति से कहासुनी हो गई। मां को देखने गए तो ठीक नहीं होगा, कहने के बाद कमरा बंद कर महिला ने फंदा लगा लिया। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

पीपल खेड़िया निवासी योगेश की शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व थाना औंछा जिला मैनपुरी निवासी रिंकी (29) के साथ हुई थी। थाना प्रभारी अलका तोमर ने बताया कि सोमवार को योगेश के नाना की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही उसकी मां की तबीयत बिगड़ गई। इटावा में उनका उपचार चल रहा है। घर के सभी लोग वहीं चले गए। योगेश ने मंगलवार सुबह रिंकी से कहा कि वह मां को देखने के लिए इटावा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सुनकर पिंकी ने जाने से रोका तो दोनों में कहासुनी होने लगी। इसके चलते आसपास के लोग आ गए और योगेश को समझाकर कहा कि घर से बाहर चले जाओ सब ठीक हो जाएगा। लोगों के कहने पर योगेश घर से बाहर चले गए। वहीं रिंकी ने कहा कि अगर तुम मां को देखने इटावा गए तो ठीक नहीं होगा।
कुछ समय बाद जब योगेश घर पहुंचा तो देखा कि बच्चे रो रहे हैं। यह देखकर रिंकी को आवाज लगाई तो कोई उत्तर नहीं मिला। घबरा कर योगेश घर की दूसरी मंजिल पर पहुंचा तो देखा कि कमरे का दरवाजा बंद है। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित होकर छत पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। देखा तो पिंकी कमरे में लगे कुंदे में स्टॉल का फंदा लगाकर लटकी थी।

महिला की मौत की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि किसी पक्ष की ओर से कोई भी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर उचित तरीके से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed