{"_id":"5782883e4f1c1b39117f9bcf","slug":"it-will-take-three-and-a-half-million-trees-in-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में लगेंगे साढ़े तीन लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में लगेंगे साढ़े तीन लाख पौधे
एटा अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
tree
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में आज से हरियाली से वातावरण खिल उठेगा। साथ ही वन विभाग रिकार्ड बनाएगा। विश्व जनसंख्या दिवस पर जिले में वृहद स्तर पर पौधरोपण होगा। विभाग जिले में 24 घंटे में साढ़े तीन लाख से ज्यादा पौधे रोपेगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।
गौरतलब है कि शासन के निर्देशानुसार एक जुलाई से स्कूलों में वन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को जिले में अलग-अलग 37 स्थानों पर साढ़े तीन लाख पौधे लगाए जाएंगे, जिसमें सभी अधिकारी सहभागिता करेंगे। शासन की ओर से वन विभाग को साढ़े तीन लाख पौधों का लक्ष्य मिला था, लेकिन विभाग 24 घंटे में 352425 पौधे लगाएगा। विभाग ने सभी स्थानों पर पौधे भेज दिए हैं। सोमवार सुबह 10 बजे से पौधरोपण कार्यक्रम शुरू होगा। जिसके बाद मंगलवार सुबह तक सभी जगहों पर पौधे लगाए जाएंगे। पौधरोपण को लेकर वन विभाग ने तैयारियां कर ली हैं। प्रशासन ने वन महोत्सव की मानीटरिंग के लिए एसडीएम को वरिष्ठ जोन अधिकारी, तहसीलदार को जोन अधिकारी और बीडीओ को सेक्टर अधिकारी बनाया है। साथ ही पौधरोपण में कायम होने वाले रिकार्ड की गवाही के लिए शिक्षकों को निष्पक्ष गवाह और संप्रेक्षक बनाया गया है। एडीएम प्रशासन सतीश पाल ने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला वन अधिकारी सुरित सक्सेना ने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम के लिए विभाग को 269 हेक्टेयर में साढ़े तीन लाख से ज्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है।