फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   It was humid throughout the day, there was relief from rain in the evening

Etah News: दिनभर रही उमस, शाम को बारिश से मिली राहत

Wed, 31 Jul 2024 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 31 Jul 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
It was humid throughout the day, there was relief from rain in the evening
अलीगंज में सड़क पर भर बारिश का पानी निकलते बाइक सवार। - फोटो : अलीगंज में सड़क पर भर बारिश का पानी निकलते बाइक सवार।
अलीगंज /एटा। मौसम की मार लगातार लोगों को झेलनी पड़ रही है, बुधवार की सुबह से लेकर दोपहर तक उमस भरी भीषण गर्मी की वजह से लोगों का बेहाल रहा, लेकिन शाम होते-होते बारिश हो गई, इससे राहत मिली और चैन की सांस ले सके। वहीं अलीगंज क्षेत्र में भी बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जिले में कई दिनों से झमाझम बारिश नहीं हुई है, इसकी वजह से उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। बुधवार को भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ाई, दोपहर तक दम घुटने जैसे स्थिति बनी हुई थी। जहां भी बैठ जाओ, पसीने से बदन भीग रहा था, लेकिन दोपहर बाद में आसमान में छाए बादल के बाद बारिश हुई और इसके बाद मौसम में कुछ बदलाव हुआ, लेकिन शाम को फिर बारिश हुई और हवाएं चलीं तो मौसम सुहावना हो गया। इसके चलते लोगों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन

अलीगंज में बुधवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन नगरपालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खुलती नजर आई। नाले नालियों में गंदगी सड़कों पर उफन कर बाहर आ गई। झमाझम बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। पानी दुकानों में भी घुस गया सड़क पर सब्जी बेचने बालों को दिक्कत हुई। मौसम वैज्ञानिक डाॅ. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कई दिनों से बारिश नहीं होने के चलते मौसम में उमस बढ़ी हुई है। बुधवार को बारिश होने के बाद उमस से राहत मिली है। बृहस्पतिवार को बारिश की संभावनाएं हैं लेकिन उमस परेशान करेगी। लोगों को बचाव कर स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed