फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Investigation of enemy properties started, details sought from municipality

दरगाह प्रकरण : शत्रु संपत्तियों की जांच शुरू, पालिका से मांगा ब्योरा

Sun, 29 May 2022 07:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 07:00 PM IST
विज्ञापन
Investigation of enemy properties started, details sought from municipality
एटा। जलेसर की दरगाह कमेटी के सदस्यों की जांच का शत्रु संपत्तियों से भी कनेक्शन मिला है। जिसके बाद तहसील प्रशासन ने नगर पालिका से नगर क्षेत्र की शत्रु संपत्तियों का ब्योरा तलब किया है। कई संपत्तियों को बेचे जाने की आशंका है। जलेसर में दरगाह सहित अन्य संपत्तियां 18वीं शताब्दी के जमींदार मीर औसाफ अली की बताई जाती हैं। उनकी कोई संतान नहीं थी। जबकि उनके भाई जलेसर छोड़ विदेशों में चले गए। ऐसे में संपत्ति का कोई वारिस नहीं था।
विज्ञापन

धीरे-धीरे कर उनसे जुड़े लोगों ने संपत्तियों को अपने कब्जे में कर लिया। इनमें दरगाह समिति से जुड़े लोगों के पूर्वज भी शामिल थे। इन लोगों ने मीर औसाफ अली सहित उनके विदेश गए भाई की संपत्तियों पर भी अपना कब्जा जमा लिया। यहां तक कि नगर पालिका, राजस्व आदि सरकारी जमीनों को भी नहीं छोड़ा। सरकारी संपत्तियों के साथ ही अब तहसील प्रशासन ने शत्रु संपत्तियों की जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed