{"_id":"67c4a05cec5cb293c70e6886","slug":"investigation-based-on-mobile-records-etah-news-c-163-1-sagr1019-130428-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मोबाइल के रिकाॅर्ड पर टिकी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मोबाइल के रिकाॅर्ड पर टिकी जांच
Sun, 02 Mar 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
एटा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल गणित का प्रश्नपत्र शनिवार को बोर्ड परीक्षा के ग्रुप में वायरल हुआ था। मामले में केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ जैथरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। अब मोबाइल के रिकाॅर्ड पर पेपर की जांच टिक गई है। मामला पकड़ में आते ही इसका डाटा डिलीट किया गया है, जिसको रिकवर किया जा रहा है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। पेपर को अन्य व्हाट्सए ग्रुप या नंबरों पर भेजे जाने की आशंका है।
विद्यालय के प्रबंधक से भी पुलिस ने पूछताछ कर रही है। जैथरा ब्लॉक क्षेत्र में बोर्ड परीक्षा केंद्र चौधरी बीएल इंटर कॉलेज से शनिवार को बोर्ड परीक्षा के व्हाट्सएप ग्रुप में पेपर पहुंच गया। हालांकि पेपर परीक्षा शुरू होने के एक घंटे के बाद ग्रुप में पहुंचा था। उसको अधिकारियों ने देखा और डिलीट भी करा दिया। बाद में स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तहरीर पर केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मोबाइल को पुलिस ने जब्त कर लिया था। अब मोबाइल की जांच चल रही है।
आशंका जताई जा रही है कहीं अन्य व्हाट्सअप ग्रुपों में तो प्रश्नपत्र नहीं भेज दिया गया। पुलिस व प्रशासन की टीमें हर के पहलू पर जांच कर रहीं है। वहीं केंद्र की सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) को भी पुलिस ने जब्त किया है। सवाल यही उठ रहा है कि प्रश्नपत्र का फोटो क्यों लिया गया था और इसे व्हाट्सग्रुप पर गलती से डाला गया या किसी मंशा से? रविवार को पुलिस ने केंद्र पर पहुंच कर गहनता से जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
लगाए गए अतिरिक्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट डीआईओएस डॉ. इंद्रजीत ने बताया जिस केंद्र से पेपर वायरल हुआ था, उस पर केंद्र व्यवस्थापक सहित बाह्य केंद्र व्यवस्थापक को बदल दिया गया है। अगली परीक्षाओं के लिए एक अतिरिक्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 4 सहायक परीक्षा प्रभारियों को वहां लगाया गया है। इसके अलावा 5 कक्ष निरीक्षकों को बेसिक शिक्षा से बुलाया गया है।