{"_id":"5f5d0cdf8ebc3e57a673f30a","slug":"intrance-exam-etah-news-agr4590323135","type":"story","status":"publish","title_hn":"31.6 प्रतिशत आवेदकों ने छोड़ी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31.6 प्रतिशत आवेदकों ने छोड़ी प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। संयुक्त पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा पर कोरोना संक्रमण का असर दिखा। तिहाई से अधिक आवेदक परीक्षा देने नहीं पहुंचे। जिले में पंजीकृत 1598 आवेदकों में से 505 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर हुई थर्मल स्क्रीनिंग में सभी आवेदक स्वस्थ मिले।
प्राविधिक शिक्षा परिषद द्वारा जिला मुख्यालय के पांच केंद्रों पर हुई प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण रही। कोरोना एडवाइजरी के अनुसार केंद्रों पर शत प्रतिशत परीक्षार्थी मास्क लगाकर पहुंचे। वहीं परीक्षा कक्षों में सैनिटाइजेशन कराकर सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार आसन व्यवस्था की गई थी। हर केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती रही। वहीं जोनल मजिस्ट्रेट बने उपजिलाधिकारी ने सभी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का सत्यापन किया। राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश के अनुसार पहली पाली में संपन्न ग्रुप एक की परीक्षा में पंजीकृत 1598 आवेदकों में से 1093 शामिल हुए। 505 अनुपस्थित रहे। वहीं शाम की पाली में जीआईसी केंद्र पर संपन्न फार्मेसी (ई ग्रुप) परीक्षा में पंजीकृत 275 आवेदकों में से 83 ने परीक्षा छोड़ी।
-------------
परीक्षा केंद्र उपस्थित अनुपस्थित
श्री गांधी स्मारक केंद्र 248 150
जीजीआईसी 222 78
जीआईसी 212 88
महारानी लक्ष्मीबाई 217 83
आर्य विद्यालय 194 106
--------------
दोनों पालियों की सभी केंद्रों की परीक्षा कोरोना निर्देशों के साथ शांतिपूर्ण रही। दोनों पालियों की ओएमआर शीट प्राविधिक शिक्षा परिषद लखनऊ को भेज दी गई हैं।
विज्ञापन
---चंद्र प्रकाश, प्रधानाचार्य, राजकीय पॉलिटेक्निक