फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Interlocking work from MP fund not completed in three years

तीन साल में पूरा नहीं हुआ सांसद निधि से इंटरलॉकिंग कार्य

Sat, 17 Jul 2021 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Interlocking work from MP fund not completed in three years
एटा। सांसद निधि से 2017-18 में जीटी रोड स्थित गोशाला के सामने से सरस्वती विद्या मंदिर तक एक ओर सड़क किनारे इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू कराया गया। था। हालांकि करीब तीन साल बाद भी कार्य पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2017-18 में सांसद निधि से जीटी रोड स्थित गोशाला के सामने से लेकर सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तक सड़क किनारे इंटरलॉकिंग कार्य का शिलान्यास सांसद राजवीर सिंह ने किया था।
विज्ञापन

इसके बाद जिला पंचायत की ओर से काम शुरू कराया गया लेकिन सिर्फ सरस्वती विद्या मंदिर के सामने ही कार्य कराया गया है। तीन साल गुजरने के बाद भी स्कूल से गोशाला तक के लिए काम शुरू नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सांसद एवं अधिकारियों द्वारा ध्यान न दिए जाने के कारण ठेकेदार ने मनमानी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के सामने ही सांसद निधि से इंटरलॉकिंग कार्य कराया गया। इसके आगे कार्य नहीं किया गया। सड़क किनारे कच्चे पड़े हैं।
- राधाचरण
------------
जीटी रोड स्थित गोशाला से सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल तक इंटरलॉकिंग कार्य होना था, जो तीन साल में भी पूरा नहीं हुआ है।
- श्रीकृष्ण
---------------
मेरी निधि से यह कार्य स्वीकृत हुआ था। इसका शिलान्यास किया था। यदि अभी तक इंटरलॉकिंग कार्य पूरा नहीं हुआ है तो इसकी जानकारी की जाएगी।
- राजवीर सिंह, सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed