फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Inter-district arms smuggling gang member arrested

अंतरजनपदीय हथियार तस्कर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Wed, 14 Jul 2021 05:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
Inter-district arms smuggling gang member arrested
एटा। कोतवाली अलीगंज पुलिस और स्वॉट टीम ने हथियारों की तस्करी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हथियार भी बरामद किए हैं। तस्कर हथियारों को बाहर के जिलों में भेजते थे। एएसपी ओपी सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर बताया कि प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह और स्वॉट टीम प्रभारी अनुज चौहान ने हथियारों की तस्करी करने वाले कल्लू खां निवासी मोहल्ला टुकलिया अहमद थोक भरगैन थाना पटियाली को कैल्ठा चौराहा अलीगंज से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से तीन देसी पिस्टल, चार तमंचा 315 बोर, एक तमंचा 32 बोर, एक राइफल और कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि वह वर्ष 2016 से हथियारों की तस्करी कर रहा है। वह खुद हथियार नहीं बनाता है, कैलाश शर्मा और छोटे निवासी ईद का थोक भरगैन से खरीदकर अन्य जनपदों में हथियारों की बिक्री करता है। जो हथियार बरामद किए गए हैं, इनको छोटे ने ही फर्रुखाबाद के एक व्यक्ति को देने के लिए भेजा था। छोटे के साथ संगठित गिरोह बनाकर कैलाश शस्त्रों की सप्लाई का लंबे समय से कार्य कर रहा है। ये लोग 25 हजार में पिस्टल और सात हजार रुपये में राइफल बेचते थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed