{"_id":"69c96c403a07717b0f0319de","slug":"intensive-checking-at-petrol-pumps-strict-action-will-be-taken-against-hoarding-and-illegal-storage-etah-news-c-163-1-eta1002-148422-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पेट्रोल पंपों पर सघन चेकिंग, जमाखोरी व अवैध भंडारण पर होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पेट्रोल पंपों पर सघन चेकिंग, जमाखोरी व अवैध भंडारण पर होगी सख्त कार्रवाई
Sun, 29 Mar 2026 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
शहर में पेट्रोल पंप पर निरीक्षण करते जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता। स्रोत सूचना विभाग
- फोटो : सांकेतिक
एटा। जिले में पेट्रोलियम उत्पादों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला पूर्ति विभाग ने पेट्रोल पंपों पर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता के निर्देशन में की जा रही इस कार्रवाई का उद्देश्य जमाखोरी पर रोक लगाना और उपभोक्ताओं को बिना किसी बाधा के पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराना है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले में मांग के अनुरूप पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है पेट्रोलियम कंपनियों से नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में ईंधन की कहीं भी कोई कमी नहीं है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से सामान्य बनी हुई है। पंप संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी व्यक्ति की ओर से जमाखोरी या अवैध भंडारण के उद्देश्य से बड़ी मात्रा में खरीदने पर उसे पेट्रोलियम पदार्थ उपलब्ध न कराएं। साथ ही सभी पंपों पर सीसीटीवी कैमरे लगातार चालू रखने के निर्देश भी दिए गए हैं जिससे आपूर्ति और बिक्री पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।
अभियान के दौरान विभागीय अधिकारियों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। स्टॉक और बिक्री रजिस्टरों की जांच में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की पर्याप्त उपलब्धता पाई गई। अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे अनावश्यक रूप से पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं और आवश्यकता से अधिक ईंधन खरीदने से बचें। चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति या संस्था पेट्रोल-डीजल की जमाखोरी या अवैध भंडारण में लिप्त पाई जाती है तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।