{"_id":"5f6cda868ebc3ede2b409ed4","slug":"inspire-award-yojna-etah-news-agr4607578157","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पायर अवार्ड आवेदन में पांच ब्लाक जीरो, कोई आवेदन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पायर अवार्ड आवेदन में पांच ब्लाक जीरो, कोई आवेदन नहीं
विज्ञापन
एटा। इंस्पायर अवार्ड योजना में 30 परिषदीय स्कूलों के पंजीकरण के साथ सकीट ब्लाक जहां टॉप पर है। वहीं कोई आवेदन न होने से पांच विकास खंड जीरो चिह्नित किए गए हैं। शीतलपुर व अलीगंज ब्लाक से दो-दो स्कूलों ने पंजीकरण कराया है।
इंस्पायर अवार्ड योजना आवेदन में जनपद पिछड़ रहा है। गत वर्ष 1360 आवेदनों के साथ प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहे जिले में इस बार मात्र 218 आवेदन ही हुए हैं। डीआईओएस, बीएसए के आदेश के बाद भी जिले से आवेदनों की गति धीमी है। उदासीनता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जिले में संचालित 1690 परिषदीय, माध्यमिक विद्यालयों में से मात्र 88 विद्यालयों के 218 बाल वैज्ञानिकों ने ही आवेदन किया है। इनमें से सौ आवेदक परिषदीय स्कूलों के हैं।
जिला समन्वयक राजेंद्र सिंह के अनुसार अभी तक जिले से मात्र 218 छात्र-छात्राओं के आवेदन हुए हैं। ऐसे में जिला प्रदेश के टॉप टेन जिलों की सूची में भी नहीं है। जबकि गत वर्ष 1360 आवेदनों के साथ प्रदेश में दूसरे स्थान पर था।
विज्ञापन
जिले में सर्वाधिक इंस्पायर अवार्ड आवेदन सकीट ब्लाक के तीस परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 90 बच्चों के हैं। जबकि मारहरा, जलेसर, अवागढ़, जैथरा एवं निधौलीकलां ब्लाक से एक भी परिषदीय स्कूल पंजीकृत नहीं है। शीतलपुर व अलीगंज ब्लाक के भी दो-दो उप्रावि ने पंजीकरण कराया है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। -देवेश कुमार, समन्वयक