फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Inspir Exhibition Award Scheme

इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत लगी प्रदर्शनी

Mon, 10 Aug 2015 06:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Mon, 10 Aug 2015 06:53 PM IST
विज्ञापन
Inspir Exhibition Award Scheme
इंस्पायर अवार्ड योजना के अंतर्गत सोमवार को आयोजित जनपदीय मॉडल प्रदर्शनी में सौ से अधिक प्रतिभागियों ने स्वनिर्मित मॉडलों का प्रदर्शन किया। सर्वश्रेष्ठ 12 मॉडल्स प्रदेश स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चयनित किए।
विज्ञापन

सोमवार को अविनाशी सहाय आर्य इंटर कालेज में आयोजित प्रदर्शनी में जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार गिरि ने कहा कि भारत सरकार की महती योजना विज्ञान विषय में अभिरुचि रखने वाले बच्चों के लिए वरदान बन रही है। प्रोत्साहन राशि के चलते जहां उनमें उत्साह बढ़ रहा है वहीं उनकी प्रतिभा और निखर रही है।  
विज्ञापन

प्रदर्शनी आयोजक अरुण प्रकाश दुबे ने कहा कि जिला प्रदर्शनी में चयनित सर्वश्रेष्ठ बारह प्रतिभागी 26 अगस्त को रमाबाई स्टेडियम लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे। तीन सदस्यीय चयन समिति में डा. राजेंद्र सिंह सोलंकी, डा. यतींद्र कुमार और डा. प्रदुम्न चतुर्वेदी प्रमुख थे। जीजीआईसी जलेसर की आंकाक्षा वार्ष्णेय की हाइड्रोलिक मशीन, उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला गलू की छात्रा सविता का एयर कंडीशनर और डीएवी अलीगंज की छात्रा आंकाक्षा का आटोमेटिक रेलवे गेट को सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन पंजीकरण 20 तक
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में इंस्पायर अवार्ड योजना के पटल प्रभारी नर सिंह चौहान के अनुसार शिक्षा सत्र के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 अगस्त है। संबंधित प्रधानाचार्य निर्धारित अवधि तक वेबसाइट पर पंजीकरण कराएं।

 
क्या है योजना?
भारत सरकार की इंस्पायर अवार्ड योजना के अंतर्गत कक्षा छह से दस तक के वो छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकते हैं जो पढ़ने में कुशाग्र और विज्ञान विषय में रुचि रखते हों। विभाग प्रति कक्षा एक-एक छात्र का नाम मांगता है। चयनित प्रतिभागियों को मॉडल निर्माण के लिए पांच पांच हजार की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed