{"_id":"5d768af48ebc3e93b24e2a6c","slug":"inspection-etah-news-agr4049668112","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगंज में जूतों का सैंपल फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगंज में जूतों का सैंपल फेल
विज्ञापन
अलीगंज में स्टोर में रखे हुए जृते चेक करते अधिकारी- अमर उजाला
- फोटो : ETAH
एटा। अलीगंज में भेजे गए जूतों का सैंपल एक बार फिर फेल हो गया है। एसडीएम ने इसे सैंपल के अनुरूप न मानते हुए रिजेक्ट करकर आपूर्ति कंपनी को काली सूची में डालने की संस्तुति भी की है। लेकिन वहीं माल अवागढ़-जलेसर में गुणवत्तापरक बताकर पास करने के बाद वितरण को हरी झंडी दे दी।
परिषदीय बच्चों को नि:शुल्क मिलने वाले जूते, बैग, स्वेटर की गुणवत्ता की पोल खुलने लगी है। जूते एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। जुलाई में मिले 1.45 लाख से अधिक जूते-मोजों को जिला जांच समिति ने कम गुणवत्ता का बताकर रिजेक्ट कर दिया था। साथ ही नए माल की आपूर्ति के निर्देश दिए थे।
डेढ़ माह बाद मिला नया माल भी विवादों में है। सोमवार को एसडीएम अलीगंज ने नए जूतों को भी सैंपल के अनुरूप न मानते हुए रिजेक्ट कर दिया। साथ ही कंपनी को काली सूची में डालने की संस्तुति की है। वहीं अवागढ़ एवं जलेसर में भेजे गए इन्हीं जूतों को गुणवत्तापरक बताकर पास कर दिया गया है।
विज्ञापन
-------------
ब्लाक के 24 हजार बच्चों के लिए मिले नए जूते सैंपल के अनुरूप गुणवत्तापरक नहीं हैं। इन्हें फेल कर संस्था को काली सूची में डालने की संस्तुति की गई है।
---पीएल मौर्य, एसडीएम अलीगंज
-------------
अवागढ़ जलेसर में एक तिहाई बच्चों के लिए नए जूतों की आपूर्ति हुई है। जांच में इन्हें गुणवत्तापरक मिलने पर इनके वितरण का रास्ता साफ हो गया है। शीघ्र ही इनका वितरण करा दिया जाएगा।
---डॉ वंदना सैनी, खंड शिक्षा अधिकारी अवागढ-जलेसर
------------
पूर्व में मिले एक लाख 45 हजार 371 जूते मोजों को बदलकर मात्र 62500 जूते ही प्राप्त हुए हैं। 82871 आना शेष हैं। जबकि नया मोजा एक भी प्राप्त नहीं हुआ है। आपूर्ति संस्था को चेतावनी दे दी गई है।
---मनोज कुमार गिरि, बीएसए