{"_id":"5d98d54a8ebc3e016a18255a","slug":"inspecion-in-etah-etah-news-agr40922507","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर ने जानी अलीगंज में विकास की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर ने जानी अलीगंज में विकास की हकीकत
विज्ञापन
अलीगंज में आयोजित कार्यक्रम अलीगंज में अधिकारीयों की बैठक लेते कमिश्नर
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/अलीगंज। सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति में पिछड़ी अलीगंज तहसील और ब्लॉक की हकीकत जानने के लिए शनिवार को कमिश्नर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने तहसील अलीगंज का निरीक्षण किया। बीएलओ, प्रधान और सचिवों के साथ बैठक कर ठीक से काम करने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त अजयदीप सिंह ने सबसे पहले बीएलओ के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता के साथ मतदाताओं का सत्यापन किया जाए। 15 अक्तूबर तक काम को मनोयोग से पूरा किया जाए।
कमिश्रर ने अच्छा काम करने वाले बीएलओ राधेश्याम, सुमित चौहान की सराहना की। डीएम सुखलाल भारती ने कहा कि जिन बीएलओ को दिक्कत है, वे तहसील में सत्यापन कार्य कर सकते हैं। इस मौके पर एसएसपी सुनील सिंह, एडीएम प्रशासन केपी सिंह, एडीएम वित्त केशव कुमार, एसडीएम पीएल मौर्य, एएसडीएम अबुल कलाम, एसपी वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
कानूनगो के तबादला के निर्देश
कमिश्नर ने तहसील अलीगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चकबंदी को पूरा करने के निर्देश दिए। कानूनगो रामशंकर, वीरेंद्र सिंह, विजय सिंह का तबादला करने के निर्देश दिए। कमिश्रर, डीएम और एसएसपी ने तहसील में पौधरोपण किया। साथ ही ब्लॉक कार्यालय में लगाए गए विभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया।
प्रगति में लाएं सुधार
कमिश्नर अजयदीप सिंह ने अलीगंज और जैथरा ब्लॉक के प्रधान और सचिवों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि शौचालय निर्माण की प्रगति में सुधार किया जाए। लापरवाह प्रधान और सचिवों पर कार्रवाई की जाए। शौचालय न बनने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। प्रधानों की भी समस्याएं सुनीं।
इस मौके पर सीएमओ डा. अजय अग्रवाल, सीडीओ मदन वर्मा, विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओमपाल यादव, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, एक्सईएन जल निगम एएस भाटी समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।