फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Innocent boy and old woman died of fever

बुखार से बच्चा सहित वृद्धा की मौत

Tue, 05 Oct 2021 06:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
Innocent boy and old woman died of fever
पीडियाट्रिक वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। बुखार से मौतों का सिलसिला जारी है। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मासूम बालक और एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। जबकि 25 बुखार पीड़ित भर्ती किए गए। अवागढ़ ब्लॉक के गांव नगला खरी निवासी रामक्रेश के सवा महीने के पुत्र को मंगलवार सुबह बुखार आया। उसके नाना बच्चे को लेकर प्राइवेट नर्सिंग होम पहुंचे। हालत ठीक न होने पर वह बच्चे को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में ले आए। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं अलीगंज के मोहल्ला काजी निवासी सुशीला (60) को बुखार आया। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में आए। जहां उनकी मौत हो गई। वहीं मेडिकल कॉलेज में दिनेश नगर निवासी रिया, ककरावली निवासी नसरीन, शांतिनगर निवासी प्रवीन, अंबारी निवासी नीरज, बागवाला निवासी मीना सहित 20 बुखार पीड़ितों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

पीडियाट्रिक सहित एक अन्य वार्ड फुल
मंगलवार को बुखार के मरीज बढ़ने पर पीडियाट्रिक सहित एक अन्य वार्ड मरीजों से फुल हो गया। वहीं अन्य मरीजों को मैटरनिटी विंग के तृतीय तल पर भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed