{"_id":"6141f17b8ebc3e147352e549","slug":"injured-two-brothers-by-beating-them-with-guns-etah-news-agr507661122","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जे के विरोध में बटों से पीटकर दो भाईयों को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जे के विरोध में बटों से पीटकर दो भाईयों को किया घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित पीएसी के पास भूखंड पर बुधवार की सुबह करीब 10 बजे जेसीबी से दीवार तोड़कर कब्जा करने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर दो भाइयों को तमंचों की बटों से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों को नाजुक हालत में जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर किया गया है।
थाना मारहरा क्षेत्र के गांव ओरनी निवासी सत्यप्रकाश और इसके चचेरे भाई अनोखेलाल को भूखंड पर कब्जा करने के विरोध पर पहले से मौजूद कार सवार दबंगों ने दौड़ा लिया और तमंचों व अवैध असलहों की बटों से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद चीख पुकार मच गई। इस वारदात में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत नाजुक होने के चलते अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
घायल सत्यप्रकाश के पिता और ग्राम पंचायत ओरनी के प्रधान रामवीर सिंह ने बताया कि पीएसी छावनी और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के बीच सड़क किनारे ढाई बीघा (भूखंड) जमीन है। इसकी बाउंड्रीवाल हो रही है और एक गेट लगा हुआ है। इस जमीन पर बुधवार की सुबह एक स्कार्पियों कार सहित कई वाहनों में दबंगों ने पहुंचकर जेसीबी चलवाकर दीवारें व गेट तोड़कर कब्जा करना शुरू कर दिया। जेसीबी से दीवारें तोड़कर कब्जा होने की सूचना मिलने पर पुत्र सत्यप्रकाश भतीजे अनोखेेेलाल के साथ पहुंचा तो दबंगों ने तमंचा और अवैध हथियारों की बटों से हमलाकर कर घायल कर दिया। प्रधान का कहना है कि इस हमले में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। हालत गंभीर बनी हुई है।