{"_id":"645a3707f5803031d10e13d6","slug":"indecency-with-woman-by-entering-house-looted-gold-chain-etah-news-c-25-1-151755-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: घर में घुसकर महिला से अभद्रता, सोने की चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: घर में घुसकर महिला से अभद्रता, सोने की चेन लूटी
Tue, 09 May 2023 05:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 09 May 2023 05:35 PM IST
विज्ञापन
एटा। मिरहची थाना क्षेत्र के गांव चाठी में घर में घुसकर महिला से अभद्रता करने व सोने की चेन लूटने का प्रार्थना पत्र अदालत में दिया गया। मामले में अदालत ने कार्रवाई का आधार पर्याप्त पाने पर आरोपियों को तलब करने का आदेश जारी किया।
गांव निवासी प्रदीप कुमार ने अदालत में बताया कि 15 नवंबर 2022 को वह काम पर गया था। पत्नी घर पर अकेली थी। दोपहर के समय गांव के सौरभ ने पत्नी से अभद्रता की। जब उसने सौरभ के परिजन से शिकायत की तो सौरभ, मनोज, सतेंद्र, संजय व रामचंद्र ने घर में घुसकर पत्नी से मारपीट की तथा सोने की चेन लूट ली। चीख-पुकार होने पर पड़ोसियों ने मामले को देखा तथा बीचबचाव किया। अदालत में चली सुनवाई व गवाहों के बयानों के आधार पर अदालत ने कार्रवाई का पर्याप्त आधार पाया। जिस पर विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र वीरभद्र ने आरोपियों को तलब करने का आदेश पुलिस को जारी किया। संवाद