फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Increased arrivals of Moong and Urad in the mandi; rise in revenue.

Etah News: मंडी में बढ़ी मूंग और उड़द की आवक, राजस्व में इजाफा

Thu, 25 Jun 2026 01:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 25 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Increased arrivals of Moong and Urad in the mandi; rise in revenue.
एटा। अलीगंज रोड स्थित जिला कृषि उत्पादन एवं गल्ला मंडी समिति में इन दिनों खरीफ दलहनों की आवक लगातार बढ़ रही है। मक्का के साथ-साथ मूंग और उड़द की आमद में भी तेजी देखने को मिल रही है, जिससे मंडी की गतिविधियां बढ़ गई हैं। आगामी दिनों में आवक में और वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

मंडी में इस वर्ष 23 जून तक उड़द की आवक लगभग 4368 क्विंटल दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि तक यह आंकड़ा 669 क्विंटल था। इसी प्रकार मूंग की आवक भी लगातार बढ़ रही है। किसानों को अपनी उपज के बेहतर दाम मिलने से वे सीधे मंडी का रुख कर रहे हैं। मंडी परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं। मंडी सचिव का मानना है कि जून माह के शेष दिनों में मूंग और उड़द की आवक और बढ़ सकती है। इससे बाजार में उपलब्धता बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को भी राहत मिलने की उम्मीद है। मंडी सचिव कपिल कुमार गुप्ता ने बताया कि मूंग और उड़द की बढ़ती आवक से मंडी को अब तक लगभग 20 से 25 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हो चुका है। कहा कि किसानों की सुविधा के लिए मंडी में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं जिससे उपज की खरीद-बिक्री सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed