फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Incom tax department targets for police department

आयकर विभाग के निशाने पर हैं पुलिसकर्मी

Thu, 29 Dec 2016 12:30 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Thu, 29 Dec 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Incom tax department targets for police department
आयकर की बैठक - फोटो : Amar Ujala
 आयकर विभाग अब पुलिस विभाग के कर्मचारियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में हैं। क्योंकि जनता पर रौब गाठने वाले पुलिस कर्मी विभाग में कटने वाले टीडीएस के अलावा पर्सनल आयकर रिटर्न दाखिल नहीं कर रहे। आईटीआर दाखिल करने में देरी होने पर उन्हें नोटिस भी जारी होगी। आईटीआर दाखिल करने को लेकर आयकर विभाग के अधिकारी जल्द ही एसएसपी से मिलेंगे।
विज्ञापन



आयकर विभाग के अफसर के मुताबिक पहले शिक्षा विभाग के कर्मचारी और शिक्षक विभाग में कटने वाले टीडीएस को आयकर समझ कर पर्सनल आईटीआर दाखिल नहीं कर रहे थे,  लेकिन नोटिस जारी होने के बाद 80 प्रतिशत शिक्षकों ने आईटीआर दाखिल कर दिया। अब विभाग की नजर पुलिस विभाग के कर्मचारियों पर है। इस विभाग में सिपाही, दरोगा, इंस्पेक्टर स्तर के कर्मचारी विभाग में कटने वाले टीडीएस को आयकर समझ कर आईटीआर दाखिल नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में जल्द ही आयकर अफसर एसएसपी राजेश कृष्ण से मिल कर विभाग के कर्मचारियों से आईटीआर दाखिल करने के संबंध में वार्ता करेंगे। इसके बाद विभाग पुलिस कर्मियाें को नोटिस जारी करेगा। आयकर विभाग दूसरे विभागाध्यक्षों को कर्मचारियों को भी आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए पत्र भेजने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएमजीकेवाई योजना की दी गई जानकारी
आयकर विभाग ने बुधवार को नगर के व्यापार मंडल, सीए, आईसीडब्लूए, सीएस और विभागीय अधिकारियों के संग बैठक की। इसमें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण जमा योजना की जानकारी दी गई। जिला आयकर अधिकारी रामदुलारे और अश्वनी कुमार मल्ल ने बताया कि कोई व्यक्ति अघोषित आय को घोषित कर पैसा खाते में जमा कराता है, तो उसे कुल रकम का 50 प्रति टैक्स, 25 प्रतिशत राशि चार साल के लिए जमा कर ली जाएगी। उक्त व्यक्ति सिर्फ 25 प्रतिशत राशि का उपयोग कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed