फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   In the medical college, the dead body was on drip for one hour

Etah News: मेडिकल काॅलेज में एक घंटे तक मुर्दे को चढ़ती रही ड्रिप

Mon, 08 Sep 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 08 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
In the medical college, the dead body was on drip for one hour
एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सोमवार को एक घंटे तक मुर्दे पर ड्रिप चढ़ती रही। चिकित्सक, कर्मचारियों को इसकी भनक ही नहीं लगी और वह अन्य मरीजों को देखते रहे। वहां पर भर्ती अन्य मरीज व तीमारदारों ने स्टाफ नर्स को सूचना दी इसके बाद शव को वार्ड से हटाया गया। पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में रविवार की शाम करीब 6:30 बजे 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को नशे की हालत में भर्ती किया गया। उसे लेकर आए 108 एंबुलेंस चालक ने बताया कि जलेसर चौराहे पर यह व्यक्ति नशे की हालत में जमीन पर पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने फोन करके बुलाया। इसके बाद उसको मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लाकर भर्ती कराया। सोमवार सुबह करीब 11 बजे उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


करीब एक घंटा बीतने के बाद तक उसकी बांह में लगी ड्रिप चलती रही। वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों व तीमारदारों को इसका अहसास हुआ। तीमारदार वार्ड से निकलकर बाहर आ गए। उसके बाद उन्होंने युवक की मौत की सूचना स्टाफ नर्स को दी। दोपहर करीब 12:30 बजे युवक के शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया गया। पहचान के लिए 72 घंटे इंतजार किया जाएगा। पहचान न होने पर पोस्टमार्टम करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed