फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Impact: Cows will be caught, action will be taken if seen on the road

इंपैक्ट: पकड़े जाएंगे गोवंश, सड़क पर दिखे तो होगी कार्रवाई

Sat, 02 Nov 2024 05:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 02 Nov 2024 05:05 PM IST
विज्ञापन
Impact: Cows will be caught, action will be taken if seen on the road
एटा। एटा-कासगंज हाईवे पर गोवंशों के झुंड से लोग परेशान हैं। तमाम हादसे होते हैं, इसके बावजूद जिम्मेदार कुछ नहीं कर रहे। इस समस्या को अमर उजाला ने 28 अक्तूबर के अंक में प्रकाशित किया। जिलाधिकारी ने संज्ञान लेकर गोवंशों को पकड़वाने और लापरवाहों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

ब्लॉक शीतलपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायतें असरौली, कसैटी, रारपट्टी स्थित एटा-कासगंज हाईवे के आसपास तमाम गोवंश बैठे या विचरण करते नजर आते हैं। ये कभी डिवाइडर पर बैठे रहते हैं तो कभी सड़क के बीचोंबीच तक आ जाते हैं। इससे हादसे होना आम बात हो गई। संबंधित खंड विकास अधिकारियों और ग्राम पंचायत स्तरीय कर्मियों की जिम्मेदारी है कि गोवंशों को पकड़कर गोशालाओं में पहुंचाएं। लेकिन जिम्मेदार हाथ खींचे बैठे हैं और स्थानीय लोगों व राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि गोवंशों को पकड़कर गोशालाओं में पहुंचाया जाए तो हादसों का खतरा टाला जा सकता है।
विज्ञापन

जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते बने इन हालातों व लोगों की समस्या को लेकर अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की। इस पर डीएम प्रेमरंजन सिंह ने संबंधित ब्लॉक शीतलपुर के बीडीओ प्रभुदयाल को निर्देशित किया है। कहा है कि अपनी टीम के साथ बैठक कर तय करें कि सड़कों पर गोवंशों का झुंड न दिखे। इनको कैटल कैचर की मदद से नजदीकी गो आश्रय स्थल पहुंचाया जाए। जिससे कि सड़कों पर दुर्घटनाएं कम हो सकें। लापरवाही बरतने वाले लोगों का उत्तरदायित्व तय कर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed