फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   If you are seen on duty without uniform, you will be fined

बिना वर्दी ड्यूटी पर दिखे तो लगेगा जुर्माना

Sun, 11 Sep 2022 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
If you are seen on duty without uniform, you will be fined
एटा। रोडवेज बस के चालक-परिचालक की वर्दी निर्धारित है। लेकिन इनके द्वारा ड्यूटी के दौरान भी वर्दी नहीं पहनी जाती है। इसको लेकर एआरएम ने निर्देश जारी किए हैं। ड्यूटी के दौरान वर्दी में न मिलने पर पांच सौ रुपये जुर्माना लगाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

एटा डिपो में स्थायी और अस्थायी चालक परिचालक 300 से अधिक हैं। निगम के उच्चाधिकारियों ने उनके लिए एक ड्रेस कोड निर्धारित किया है। ड्यूटी के दौरान ड्रेस कोड में रहकर बसों के संचालन के निर्देश हैं। एआरएम राजेश यादव ने निर्देश जारी किए हैं कि ड्यूटी के दौरान अगर कोई चालक या परिचालक बिना वर्दी के मिलता है। ऐसे में उस पर पांच सौ रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। यह जुर्माने की राशि उसके वेतन से वसूल की जाएगी।
विज्ञापन

ड्यूटी स्लिप खोने पर लगेगा जुर्माना
एआरएम ने एक और निर्देश जारी किया है चालक-परिचालक की ड्यूटी स्लिप जारी की जाती है। किसी कारण बस उसकी ड्यूटी स्लिप खो जाती है तो उसे कार्यालय में एफआईआर की कॉपी जमा करनी होगी। कॉपी जमा न करने पर उस पर पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed