{"_id":"57d0535c4f1c1be90631875d","slug":"if-we-do-not-pay-self-immolation-attempt","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन नहीं मिलने पर आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन नहीं मिलने पर आत्मदाह का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
Updated Wed, 07 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
वेतन नहीं मिलने पर आत्मदाह का प्रयास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका इंटर कालेज में वेतन की मांग पूरी नहीं होने पर बुधवार को एक कर्मी ने केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश की। मौके पर मौजूदकर्मी व अन्य शिक्षिकाओं ने उससे माचिस छीन ली। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने कर्मी को हिरासत में ले लिया। कर्मी ने प्रधानाचार्य पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।
नगर पालिका इंटर कालेज का चतुर्थ श्रेणी कर्मी इलियाज अहमद तीन माह से वेतन न मिलने के कारण काफी परेशान था। ईद का पर्व नजदीक आने के कारण भी वह चिंतित था। बुधवार की दोपहर वह कालेज की प्रधानाचार्य प्रवीना यादव के सामने केरोसिन लेकर आत्मदाह करने धमकी देते हुए वेतन की मांग करने लगा। कर्मी ने कहा कि उसे वेतन नहीं मिला तो वह आग लगा लेगा। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने कहा कि जो समझ में आए करो। वेतन का बिल गया हुआ है। प्रधानाचार्य के उत्तर से संतुष्ट न होने पर कर्मी ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया और आग लगाने लगा। तभी कालेज के अन्य कर्मियों और शिक्षिकाओं ने उससे माचिस छीन ली। इसी बीच कालेज के नजदीक चौकी पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस भी तत्काल मौके पर आ गई। केरोसिन से भीगे कर्मी को पुलिस ने तुरंत ही टंकी के नीचे बैठाकर नहलवाया। जिससे उसे केरोसिन की जलन से राहत मिले। बदहवास कर्मी ने रो रो कर वेतन न मिलने से हो रही परेशानी का हवाला दिया। बाद में पालिकाध्यक्ष रुप किशोर कुशवाह भी मौके पर आ गए।
कर्मी ने प्रधानाचार्य पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। वहीं कालेज समय में उनके पति शिवेंद्र सिंह के कालेज में आकर हस्तक्षेप करने का मामला भी उठाया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तीन महीने से ग्रांट नहीं आई थी, जिसके चलते वेतन नहीं मिल पाया। वेतन किसी भी शिक्षक और कर्मी को नहीं मिला है। अब तीन दिन पहले ही ग्रांट आने पर बिल बनाकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रस्तुत कर दिए गए हैं।
- प्रवीना यादव, प्रधानाचार्य, एमजी इंटर कालेज
ग्रांट न मिलने के कारण वेतन नहीं बन पाया था। कालेज की शिक्षिकाओं ने प्रधानाचार्य के पति के खिलाफ हस्तक्षेप करने की शिकायत की है। इस मामले में प्रधानाचार्य को हिदायत दी गई है। साथ ही प्रधानाचार्य को पति के हस्तक्षेप न करने का स्पष्टीकरण लिखित रुप से लिया है।
- रुपकिशोर कुशवाह, पालिकाध्यक्ष