फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   If trains run for Jaipur and Delhi then the transport service will be easy.

Etah News: जयपुर व दिल्ली के लिए चलें ट्रेन तो सुगम हो परिवहन सेवा

Thu, 18 Apr 2024 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 18 Apr 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
If trains run for Jaipur and Delhi then the transport service will be easy.
एटा। एटा से चलकर फोर्ट पैसेंजर ट्रेन आगरा तक पहुंच रही है। लोगों की मांग है कि इसको जयपुर व दिल्ली तक चला दिया तो परिवहन सेवा एटा के बाशिंदों के लिए सुगम हो जाएंगी। इसके अलावा मथुरा, अयोध्या के लिए भी ट्रेन चलाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

एटा स्टेशन से आगरा-एटा फोर्ट पैसेंजर के रूप में एक मात्र ट्रेन का ही संचालन हो रहा है। जिसकी वजह से यहां के छात्र, व्यापारी व अन्य वर्ग के लोग परेशान हैं। यहां से काफी संख्या में बीमार लोग दवा लेने आगरा जाते हैं। बस में किराया एक सवारी का लगभग 125 रुपये है। वहीं ट्रेन में मात्र 25 रुपये में एक व्यक्ति आगरा पहुंच जाता है।
विज्ञापन

ऐसे में लोगों को ट्रेन का सफर रास आता है। इसी तरह की सुविधा लोग जयपुर व दिल्ली सहित मथुरा व अयोध्या के लिए भी चाहते हैं। जिससे सस्ते किराए में वह जरूरत के सफर के साथ ही धार्मिक यात्रा व सैर-सपाटा भी कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------

जिला मुख्यालय से प्रतिदिन शाम को कई निजी बसों में लोग महंगा किराया देकर जयपुर के लिए जाते हैं। उनकी जेब पर काफी बोझ पड़ता है। वहां के लिए ट्रेन चलने से जलेसर के व्यापारियों को भी काफी लाभ होगा। घुंघुरू-घंटी उद्योग को फायदा मिलेगा। -धीरज शर्मा, जलेसर
--------------
जिला मुख्यालय से दिल्ली, कानपुर के साथ ही मथुरा व अयोध्या धाम के लिए ट्रेन का संचालन शुरू किया जाना चाहिए। यहां से प्रतिदिन इन स्थानों के लिए ट्रेन चलाई जाए। जिससे कि लोग धार्मिक यात्रा कर सकें। इससे रेलवे के राजस्व में भी वृद्धि होगी। -मीरा देवी, छछैना

-----------------
यात्री गाड़ियों का संचालन स्थानीय जनप्रतिनिधि व सवारियों की संख्या के आधार पर किया जाता है। किसी प्रकार की मांग आती है तो जरूर ही उस पर विचार करते हुए रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा। -हिमांशू शेखर उपाध्याय, मुख्य पीआरओ उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed