{"_id":"646f9fe4fa1c7327730c3938","slug":"if-the-data-of-u-dice-is-not-filled-till-31st-then-recognition-will-go-etah-news-c-25-1-169424-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 31 तक यू- डायस का डाटा नहीं भरा तो जाएगी मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 31 तक यू- डायस का डाटा नहीं भरा तो जाएगी मान्यता
Thu, 25 May 2023 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 25 May 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
एटा। तीन माह से यू- डायस पर विद्यालयों का विवरण सहित शिक्षकों की संख्या व विद्यार्थियों का विवरण मांगा जा रहा है। लेकिन जिले में 84 माध्यमिक विद्यालयों ने डाटा पूर्ण नहीं किया है। इसको लेकर चेतावनी जारी की गई है। 31 मई तक डाटा पूरा न करने पर मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई कर दी जाएगी।
डीआईओएस मिथलेश कुमार ने बताया कि यू- डायस पोर्टल पर विद्यार्थियों का विवरण सहित विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या, वहां क्या- क्या संसाधन हैं आदि की जानकारी दी जाती है। जिले में 556 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इसमें से 84 विद्यालय ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक विद्यार्थियों का विवरण सहित अन्य विवरण पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है। 15 बार ऐसे विद्यालयों को नोटिस दिया जा चुका है। इनके लिए 31 मई तक का अंतिम मौका है। अगर विवरण अपलोड नहीं किया तो ऐसे विद्यालयों की मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी।