फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   If one lakh is not received in dowry, then the woman was thrown out of the house.

दहेज में एक लाख न मिले तो महिला को घर से निकाला

Tue, 26 Apr 2022 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
If one lakh is not received in dowry, then the woman was thrown out of the house.
कासगंज। दहेज में एक लाख रुपये न मिलने पर पति व ससुरालीजन ने महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। महिला ने मायके पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पति सहित चार ससुरालीजन के खिलाफ रिपोर्ट महिला थाने दर्ज की गई है। पटियाली के रामनगर करसेना निवासी राजेश ने अपनी पुत्री खुशबू की शादी 13 जुलाई 2019 को अवधेश पुत्र सत्यपाल निवासी बहेड़िया के साथ की थी। शादी के बाद से ही पति एवं अन्य ससुरालीजन उसका दहेज के लिए उत्पीड़न करने लगे।
विज्ञापन

उनके द्वारा दहेज में 1 लाख रुपये की मांग की जाने लगी। मामले में इसकी जानकारी मायके पक्ष के लोगों को दी। कई बार मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों से वार्ता की, लेकिन सुरालीजन नहीं माने। उसे दहेज के लिए लगातार परेशान किया गया। उसकी पिटाई कर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। परामर्श केंद्र पर भी दोनों पक्षों के लोगों की वार्ता कराई गई, लेकिन समझौता नहीं हुआ। 25 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक के आदेश पर महिला थाने में पति अवधेश सहित चार अन्य ससुरालीजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed