{"_id":"5835dd174f1c1b262413c283","slug":"if-not-found-in-the-cache-48-hours-shutter-banks-fall","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 घंटे में कैश नहीं मिला तो गिरेंगे बैंकों के शटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 घंटे में कैश नहीं मिला तो गिरेंगे बैंकों के शटर
Amar Ujala
Updated Wed, 23 Nov 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
48 घंटे में कैश नहीं मिला तो गिरेंगे बैंकों के शटर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की 142 बैंक शाखाओं में कैश लगभग खत्म हो चुका है। एसबीआई, केनरा और सेंट्रल बैंक में कैश खात्मे की ओर है। ऐसे में यदि दो दिन में आरबीआई से करेंसी नहीं मिली तो जिले के सभी बैंक एवं एटीएम के शटर गिर सकते हैं।
एसबीआई की मेन ब्रांच में 5 से 6 करोड़ रुपये कैश बचा है। जबकि यहीं के चेस्ट से को-आपरेटिव और ग्रामीण बैंक समेत दूसरी छोटी बैंक शाखाओं को करेंसी की आपूर्ति होती है। इधर, मंगलवार को एसबीआई की मेन ब्रांच से 10, 20, 50 रुपये के नोटों के रुप में 10 करोड़ रुपये आगरा भेजे गए।
एसबीआई ने कई दिन पूर्व 70 करोड़ रुपये की डिमांड आरबीआई भेजी थी, लेकिन फूटी कौड़ी नहीं मिली। सेंट्रल बैंक करेंसी चेस्ट ब्रांच के प्रबंधक चंद्रा ने बताया कि आरबीआई को 100 करोड़ रुपये से अधिक की डिमांड भेजी है। जिले की लीड बैंक केनरा ने भी आरबीआई को 100 करोड़ रुपये की डिमांड भेजी है, लेकिन पैसा नहीं आया। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि बीओआई, बीओबी, पीएनबी, एचडीएफसी, एक्सिस, आईडीबीआई, आईसीआईसीआई, यूबीआई, ओसीबी, ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त और को-आपरेटिव बैंक शाखाओं में क्या हाल होगा।
विज्ञापन
बैंकों शाखाओं में सिर्फ पुराने नोट हो रहे जमा
जिले की लगभग सभी बैक शाखाओं में बुधवार को कैश खत्म हो गया। ज्यादातर बैंकों में बुधवार को सिर्फ पुराने नोट जमा करने की सुविधा मिली, जबकि नोट बदलने और खाते से निकासी ठप रही। इससे लाइन में लगे लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। कमोवेश यही हाल जिले के डाकघरों का भी रहा।
डीएम ने आरबीआई को करेंसी के लिए लिखा
जिलाधिकारी शंभूनाथ ने बताया कि सोमवार से जिले की बैंक शाखाओं में कैश कम होने की समस्या बनी हुई है। लगातार आरबीआई के अफसरों और बैंक अधिकारियों से फोन पर बात कर करेंसी मंगाने की कोशिशें जारी हैं। डीएम ने कहा कि आरबीआई को लिखे पत्र में कैश खत्म होने पर कानून व्यवस्था बिगड़ने का हवाला भी दिया गया है।