{"_id":"6749e274f1913d4dbc09200b","slug":"if-dowry-demand-was-not-fulfilled-he-was-beaten-and-thrown-out-of-the-house-etah-news-c-163-1-eta1001-126349-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दहेज की मांग पूरी नहीं की तो पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दहेज की मांग पूरी नहीं की तो पीटकर घर से निकाला
Fri, 29 Nov 2024 09:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 29 Nov 2024 09:19 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना नयागांव में गुड्डी देवी निवासी रजपुरा ने ओमप्रकाश निवासी बलरामपुर थाना सिढ़पुरा जिला कासगंज सहित आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं की तो पुत्री को ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया।
रजपुरा निवासी गुड्डी देवी ने बताया कि पुत्री सुधा का विवाह 6 माह पूर्व ओमप्रकाश के साथ किया था। उस समय अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया था। कुछ समय बाद ही ओमप्रकाश, उसके पिता रमेश, मां सरोज देवी, चचिया ससुर सोमवीर, ननद बबीता, ननदोई बिट्टू आए दिन परेशान करने लगे।
अतिरिक्त दहेज में एक बाइक, सोने की अंगूठी, चेन व 50000 रुपये की मांग करते थे। कहते थे कि अगर यह सामान नहीं लाई तो घर से निकाल देंगे। इन लोगों ने 16 नवंबर को बेटी को गालीगलौज करते हुए पीटा और घर से भगा दिया। अब आए दिन फोन कर जान से मारने की धमकी देते हैं।