फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Identification of the person who died in an accident following the funeral.

Etah News: अंतिम संस्कार के बाद हुई हादसे में मृत व्यक्ति की पहचान

Thu, 30 Jul 2026 11:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Identification of the person who died in an accident following the funeral.
जैथरा (एटा)। थाना क्षेत्र के परौली गांव के पास हुए 27 जुलाई को सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान अंतिम संस्कार के बाद हो सकी है। मृतक की शिनाख्त मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव हीरापुर निवासी चंद्रपाल (55) के रूप में हुई है। पहचान होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

27 जुलाई को एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग धुमरी की ओर से नगला मोहन जा रहे थे। इसी दौरान गांव परौली के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को 72 घंटे तक मोर्चरी में सुरक्षित रखा। इस दौरान कोई दावा करने नहीं पहुंचा तो नियमानुसार शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार करा दिया गया। गांव हीरापुर थाना कुरावली निवासी प्रेमपाल ने बताया कि भाई चंद्रपाल 27 जुलाई को अपने घर से जैथरा थाना क्षेत्र के नगला मोहन स्थित अपनी बेटी के घर जाने के लिए निकले थे। काफी देर तक उनका कोई पता नहीं चला तो उसी दिन कुरावली कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज करा दी गई। मीडिया के माध्यम से सड़क हादसे की खबर देखने के बाद उन्हें आशंका हुई, तो उन्होंने जैथरा पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने मृतक के कपड़े और फोटो दिखाए, जिनसे चंद्रपाल की पहचान हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed