{"_id":"586a9cc34f1c1b0f78158b3f","slug":"i-drove-to-the-hospital-to-deliver-pregnant","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव कराने आई गर्भवती को अस्पताल से भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव कराने आई गर्भवती को अस्पताल से भगाया
Amar Ujala
Updated Tue, 03 Jan 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
प्रसव कराने आई गर्भवती को अस्पताल से भगाया
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला महिला चिकित्सालय में प्रसव कराने सोमवार को आई गर्भवती को लेडी डॉक्टर ने बीपी बढ़ा दिखाकर रेफर कर दिया। महिला के दिव्यांग पति ने चिकित्सक पर सुविधा शुल्क नहीं मिलने पर परेशान करने का आरोप लगाया है।
बारथर गांव का रहने वाला सलीम दिव्यांग है। सोमवार को अपराह्न करीब 2:30 बजे वह पत्नी यास्मीन को प्रसव के लिए लेकर जिला महिला चिकित्सालय आया है। आरोप है कि महिला चिकित्सक ने उससे प्रसव कराने के नाम पर चार हजार रुपये सुविधा शुल्क मांगा। पैसे नहीं होने की मजबूरी गिनाने पर दो यूनिट खून का इंतजाम करने को कहा गया। यही नहीं चेकअप के लिए उसे प्राइवेट पैथलॉजी लैब में भेजा गया। रिपोर्ट लाकर देने पर उसे गलत करार दे दिया। इस दौरान शिक्षामित्र संघ के मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता खून देने पहुंच गए। आरोप है कि खून की व्यवस्था होने पर महिला चिकित्सक ने ओटी नहीं होने और बाद में ब्लड प्रेशर अधिक होने का बहाना बनाकर उसे सैफई अथवा अलीगढ़ ले जाने को कहकर जबरन रेफर कर दिया। मामले में डॉ अनीता सिंह ने सुविधा शुल्क मांगने के आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि एनस्थिटिक को बुला लिया गया था, लेकिन बीपी अधिक होने पर रेफर कर दिया गया। जब उनसे पूछा गया कि बीपी अधिक होने पर प्रसव अस्पताल में नहीं होता, तो उन्हें कोई जवाब नहीं आया।