{"_id":"6669e00756dfde685f0c8dd4","slug":"husband-shot-wife-after-seeing-her-in-objectionable-condition-with-others-injured-etah-news-c-163-1-eta1001-118234-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पत्नी को दूसरे के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पति ने मारी गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पत्नी को दूसरे के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पति ने मारी गोली, घायल
Wed, 12 Jun 2024 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 12 Jun 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत गांव खेरिया कला में एक युवक ने अपनी पत्नी को दूसरे युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जिसके बाद उसने पत्नी को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
थाना प्रभारी कोतवाली देहात निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि गांव खेरिया कलां निवासी अशोक का अपनी पत्नी पूजा के साथ बुधवार की देर शाम किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद अशोक ने पूजा को गोली मार दी। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल पूजा को छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने महिला को मेडिकल कॉलेज में लाकर भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा मेडिकल कॉलेज पहुंचे और महिला से जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि अब तक जो जानकारी मिली है उसके आधार पर पत्नी को पति ने किसी अन्य युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। जिससे उसको गुस्सा आ गया और उसने अवैध असलहा से पत्नी को गोली मार दी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही उसको पकड़ लिया जाएगा।