{"_id":"6927181a7f177fdc35039bea","slug":"husband-consumed-rat-poison-after-wife-did-not-return-from-her-parents-house-etah-news-c-163-1-eta1001-142557-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मायके से पत्नी साथ नहीं लौटी तो पति ने खाई चूहामार दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मायके से पत्नी साथ नहीं लौटी तो पति ने खाई चूहामार दवा
Wed, 26 Nov 2025 08:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 26 Nov 2025 08:39 PM IST
विज्ञापन
एटा। ससुराल में साले की शादी होने के बाद जब पति ने पत्नी से घर साथ चलने को कहा तो वह नहीं आई। इसी बात से नाराज होकर घर पहुंचे युवक ने चूहामार दवा निगल ली। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति ने घर पर कहासुनी हो जाने के बाद विषाक्त पदार्थ निगल लिया। दोनों का ही मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है और हालत खतरे से बाहर है।
सकीट थाना क्षेत्र के गांव अहमदपुर उर्फ नगला धनू निवासी कुबेर सिंह ने बताया कि बेटा संदीप कुमार रविवार को ससुराल भोगांव साले की शादी में शामिल होने गया था। कार्यक्रम होने के बाद सोमवार को जब उसने पत्नी से साथ चलने को कहा तो वह वापस नहीं आई। गुस्से में संदीप वहां से आ गया और मंगलवार की देर रात घर पर रखी हुई चूहामार दवा का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाए।
यहां उपचार के बाद सेहत में सुधार हुआ है। दूसरी ओर शहर के मोहल्ला श्याम नगर निवासी दीपक गुप्ता ने बताया कि छोटे भाई नवीन गुप्ता की किसी बात को लेकर घर पर कहासुनी हो गई। इसी बात से नाराज होकर उसने विषाक्त पदार्थ निगल लिया। तबीयत खराब होने पर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार हुआ है।