फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Husband commits suicide by consuming poison due to land dispute with wife

Etah News: पत्नी से जमीन के विवाद में पति ने जहर खाकर दी जान

Mon, 18 May 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 18 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Husband commits suicide by consuming poison due to land dispute with wife
जहर खाने के बाद मृतक अशोक के परिजन पोस्टमार्मट के बाहर विलाप करते हुए। संवाद
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र के कस्बा में पत्नी से जमीन को लेकर विवाद हो गया। बाद में पति ने घर में ही जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

पिलुआ कस्बा निवासी अशोक (31) रविवार रात स्पेलर चलाकर अपने घर पहुंचे थे। इसी दौरान जमीन को लेकर अशोक और उसकी पत्नी राधा के बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद उसने घर पर ही जहर खा लिया। इससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने गई। परिजन उसे लेकर इमरजेंसी पहुंचे यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी राधा ने बताया कि उसके पति तीन भाई थे। बड़ा भाई का कई साल पहले निधन हो गया। इसके बाद दूसरे भाई सुल्तान ने अशोक के हिस्से की जमीन को बेच दिया। वहीं अपनी जमीन को भी बेच दिया। इस बात को लेकर उसकी पति से कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर पति ने जहर खा लिया। बताया कि अशोक कस्बे में ही स्पेलर चलाता था। उसकी छह और तीन साल की दो बेटियां हैं। पति की मौत से पत्नी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन




घर में कहासुनी के बाद आत्महत्या की कोशिश
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र के कस्बा निवासी आशू कुमार (35) ने रविवार की रात करीब 11 बजे घर में कहासुनी होने पर कीटनाशक दवा खा ली। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। परिजन उसे घर लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed