{"_id":"677679ac06cb6d6c240a1b78","slug":"hurt-by-false-accusation-of-theft-the-student-committed-suicide-by-hanging-himself-etah-news-c-163-1-eta1001-127750-2025-01-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चोरी के झूठे आरोप का दर्द: छात्र सहन नहीं कर सका चोर होने का दाग, उठाया खौफनाक कदम; घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के झूठे आरोप का दर्द: छात्र सहन नहीं कर सका चोर होने का दाग, उठाया खौफनाक कदम; घर में मचा कोहराम
Sat, 04 Jan 2025 03:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 04 Jan 2025 03:11 PM IST
सार
11वीं के छात्र पर चोरी का झूठा आरोप लगाया गया। इसके बाद गांव के ही कुछ युवकों ने उसकी पिटाई भी कर दी। इस दर्द से वो इस कदर आहत हुआ कि फंदे पर लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
एटा के थाना सकीट के गांव रजपुरा में एक छात्र का गांव के बाहर फंदे से लटकता हुआ शव मिला था। मामले में मृतक के मामा ने हत्या का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगने से मौत होना सामने आया है। पिता ने गांव के ही 5 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुत्र पर चोरी का झूठा आरोप लगाने की बात कही है।
विज्ञापन
गांव रजपुरा निवासी कक्षा 11 के छात्र अनुज कुमार का शव बुधवार सुबह गांव के बाहर पेड़ पर लटका हुआ मिला था। मृतक के मामा सोनवीर निवासी नगला बाघ थाना कुरावली जिला मैनपुरी ने हत्या का आरोप लगाया था। बताया कि भांजा कक्षा 11 का छात्र था, परिवार के ही लोगों ने उसकी हत्या की है। वहीं, पिता माकेश कुमार ने बताया कि 30 दिसंबर को पुत्र अनुज कुमार सेनाकलां से सब्जी लेकर लौट रहा था तो रास्ते में गांव के ही जवाहर सिंह, प्रदीप और शिवकुमार उर्फ भूरा व दो अज्ञात लोगों ने 80,000 रुपये की चोरी का झूठा आरोप लगाते हुए उसे पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इतना ही नहीं घर पर आकर भी उसको अपमानित करते हुई पिटाई की। इसके कारण अनुज ने बुधवार की सुबह गांव के बाहर आम के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में अनुज की मौत का कारण फंदा लगना ही आया है। सीओ सकीट कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है।