{"_id":"385a0b61eafc7d387f30d1a21cda1f99","slug":"hundreds-of-acres-of-potato-crop-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी भरने से सैकड़ों बीघा आलू की फसल बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी भरने से सैकड़ों बीघा आलू की फसल बर्बाद
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Thu, 31 Dec 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
गांव लोहचा नाहरपुर में बम्बे की पटरी कट जाने से सैकड़ों बीघा आलू की फसल में पानी भर गया। जानकारी होने पर किसान खेतों पर पहुंचे। भारी नुकसान को देखकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से सहायता राशि दिलाए जाने की मांग की।
बेरनी नहर से नगला पृथ्वी के लिए निकला बम्बा गांव नाहरपुर से भी जुड़ा हुआ है। गुरुवार को बंबा की पटरी कट गई, जिसके चलते सत्यप्रकाश दीक्षित, वीरेंद्र, ओमप्रकाश, उमेश चंद्र, गजेंद्र सिंह, वेदप्रकाश, उमेश चंद्र, गजेंद्र सिंह, वेदप्रकाश, केशव, राज कुमार, राम निवास, विनोद, नवनीत, ओमप्रकाश, मुन्नी देवी, श्रीकृष्ण, श्रीनिवास आदि की करीब दो सौ बीघा फसल में पानी भर गया। इससे ग्रामीणाें में आक्रोश व्याप्त है।
फसलों का हुए नुकसान के बाद भाकियू भानू के प्रदेश सचिव एवं ग्राम प्रधान ओम कार सिंह यादव ने प्रशासन से मांग की कि फसल बर्बाद होने पर किसानों को मुआवजा मिले। अगर प्रशासन सुनवाई नहीं करता है, तो आंदोलन किया जाएगा।