{"_id":"69baeea0af774029bf082ee4","slug":"hundreds-of-acres-of-fields-were-flooded-due-to-canal-breaches-causing-crop-damage-etah-news-c-163-1-eta1003-147865-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: नहर कटने से सैकड़ों बीघा खेतों में पानी भरने से फसल को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: नहर कटने से सैकड़ों बीघा खेतों में पानी भरने से फसल को नुकसान
Wed, 18 Mar 2026 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
राजाकारामपुर में खेतों में भरा पानी। संवाद
राजा का रामपुर। क्षेत्र के गांव विजयपुर और लालपुर के बीच मंगलवार तड़के चार बजे नहर में पानी की बहाव तेज होने से उसकी पटरी कट गई। पानी का बहाव तेज होने पर पटरी की मिट्टी पानी के साथ बहने पर पांच मीटर की खाई बन गई। कुछ ही घंटों में सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न हो गए।
सुबह खेतों पर पहुंचे लोगों ने पानी के तेज बहाव को खेतों में बहते देख ग्रामीणों में हलचल मच गई। लालपुर, विजयपुर, बिल्सड़ सहित आसपास के गांव के लोग पहुंचे। किसानों ने पानी को रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन मिट्टी डालते ही तेज पानी के बहाव के साथ बह रही थी। परेशान किसानों ने बुलडोजर की व्यवस्था की। इसके बाद पांच घंटे के अथक प्रयास के बाद बमुश्किल पानी को रोका जा सका। इस दौरान सैकड़ों बीघा खेत में खड़ी फसल जलमग्न हो गई।
खेतों में पानी से भरने से गेहूं, सरसों और तंबाकू की फसल को नुकसान पहुंचा है। पानी भरने से सबसे अधिक तंबाकू की फसल को नुकसान होना तय है। पक चुकी गेहूं और सरसों की फसल को काटने के लिए किसानों को खेत सूखने का इंतजार करना होगा। लोगों ने कहा ऐसी घटना पहले भी कई बार हो चुकी है। शिकायत करने पर भी सिंचाई विभाग ध्यान नहीं देता है। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त हुई फसल का आकलन कराकर मुआवजे की मांग की है। विजयपुर के पुष्पेंद्र ने कहा 50 से अधिक किसानों की 100 बीघा से अधिक खेत में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
पानी के कटान को बंद कर दिया गया है। सिंचाई खंड फर्रुखाबाद के एक्सईएन को नहर की पटरी की सुरक्षा को लेकर बताया गया है। राजस्व टीम मौके पर पहुंच कर फसलों के नुकसान का आकलन करेगी। - जगमोहन गुप्ता, एसडीएम अलीगंज