फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   House demolished, woman died

मकान-छत गिरे, महिला की मौत

Sat, 11 Jul 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sat, 11 Jul 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
House demolished, woman died
लगातार हो रही बारिश जानलेवा होने लगी है। सहावर में मकान की छत गिर जाने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि सोरों के कुमरोआ में मकान की छत और दीवार गिरने से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों महिलाओं को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जनपद में शुक्रवार दोपहर के बाद से बारिश का दौर शुरू हो गया। जो अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार बारिश से जर्जर भवन गिरने का सिलसिला शुरू हो चुका है। सहावर के गांव कनौई में अब्दुल अली के मकान की छत पूर्वाह्न 11 बजे के करीब अचानक गिर गई। घर में उस समय उनकी पत्नी सबीर जहां (62) अकेली थी। उनकी मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई। पड़ोसियों ने जब छत गिरने की आवाज सुनी तो वे दौड़ कर घटना स्थल पर पहुंचे और उनके शव को मलबे से बाहर निकाला गया। सूचना पाकर उपजिलाधिकारी मौजीलाल भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन

सोरों के गांव कुमरोआ में सूबेदार के मकान की छत शुक्रवार रात्रि के समय गिर गई। छत के नीचे उनकी पत्नी सुदामा देवी और राजभान की पत्नी पुष्पा देवी सो रही थी। दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिवारीजनों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने हालात गंभीर देखते हुए दोनों को अलीगढ़ रेफर कर दिया। ग्राम म्यासुर में हारीत कुमार के मकान की छत रात के समय गिर गई। गनीमत यह रही कि उस समय छत के नीचे कोई नहीं सो रहा था। छत गिरने से घर का सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed