फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   House damaged by the collision of a dumper filled with mud

Etah News: मिट्टी से भरे डंपर की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ मकान

Sat, 10 Jun 2023 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 10 Jun 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
House damaged by the collision of a dumper filled with mud
अवागढ़। ब्लॉक क्षेत्र के गांव इसौली में जूनियर हाईस्कूल के पास मोड़ पर मिट्टी से भरा डंपर एक मकान से जा टकराया। मकान के बाहरी कमरे में सो रही बच्ची बाल-बाल बची।
विज्ञापन

गांव इसौली में डंपर की टक्कर से संजय सिंह कुशवाह का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित ने बताया कि रात के समय तेज रफ्तार डंपर के चालक ने मकान में टक्कर मार दी। इससे यह काफी क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद चालक डंपर को दौड़ा ले गया। मेरी बेटी बाहर वाले कमरे में सो रही थी जो इस दुर्घटना में बाल-बाल बची गई। शाम होते ही यहां से गुजरने वाले खनन के डंपरों को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। जरानी खुर्द में खनन करा रहे ठेकेदार के ये डंपर बताए जा रहे हैं। जो इसौली के रास्ते टूंडला और फिरोजाबाद में मिट्टी सप्लाई का काम करते हैं।
विज्ञापन

मिट्टी के खनन में लगे कई डंपर रोजाना शाम पांच बजे से रात भर दौड़ाए जाते हैं। सुबह करीब 9 बजे तक मिट्टी ढुलाई का काम चलता रहता है। शुक्रवार रात की घटना के समय मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि डंपर का चालक काफी लापरवाही से वाहन चला रहा था। गनीमत यह रही कि मकान के पास हाईटेंशन लाइन के खंभे में डंपर नहीं टकराया। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। एसडीएम जलेसर रामनयन सिंह ने बताया कि इस तरह की लापरवाही हुई है तो जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed