फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Honorarium of five Anganwadi workers withheld due to negligence in work.

Etah News: कार्य में लापरवाही पर पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय रोका

Fri, 14 Aug 2026 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Honorarium of five Anganwadi workers withheld due to negligence in work.
एटा। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत लाभार्थियों का पंजीकरण कराने में लापरवाही बरतने पर जैथरा विकासखंड की पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मुख्य सेविका कमलेश की संस्तुति के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय सिंह ने पांचों कार्यकर्ताओं का मानदेय रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि योजना में पंजीकरण की प्रगति की समीक्षा के दौरान संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों पर अपेक्षित कार्य नहीं पाया गया। इसके बाद मुख्य सेविका की ओर से कार्य में लापरवाही बरतने वाली कार्यकर्ताओं के मानदेय रोकने की संस्तुति की गई थी। इसके तहत माधुरी पांडेय हरसिंहपुर, सुमनलता रुपधनी, अर्चना यादव टिकाथर, ममता सिरांव और सूरजा नबहादुर का मानदेय रोका गया है। विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर अन्य कार्यकर्ताओं पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed