फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Home guard posted at SSP residence in Etah shot by Dabang

Etah News: एसएसपी आवास पर तैनात होमगार्ड को भाई के साले ने मारी गोली, बोला- मेरी बहन का घर बर्बाद कर दिया

Tue, 16 May 2023 10:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 May 2023 10:13 PM IST
सार

एटा में एसएसपी आवास पर तैनात होमगार्ड को भाई के साले ने गोली मार दी। साले ने होमगार्ड द्वारा बहन का घर बर्बाद करने की बात कही गई।

विज्ञापन
Home guard posted at SSP residence in Etah shot by Dabang
गोली लगने के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती होमगार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे एसएसपी आवास पर तैनात होमगार्ड को गोली मार दी गई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर ससुर और उसका बेटा भाग गए। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


मामला अवागढ़ थाना क्षेत्र के गदेसरा गांव का है। गांव निवासी होमगार्ड सर्वेंद्र पाल सिंह गोली लगने से घायल हुआ है। घायल ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र में तैनात है। वर्तमान में एसएसपी के बंगले पर ड्यूटी कर रहा है। उसके चचेरे भाई सोनू का अपनी पत्नी रंजना से विवाद चल रहा है। वह अपने मायके फिरोजाबाद के एका में रह रही है। मंगलवार को रंजना के पिता फौरन सिंह ने पंचायत करने के लिए बुलाया था।

विज्ञापन

पीछे से आए और गाली-गलौज करने लगे

इस पर वह भी अन्य लोगों के साथ पहुंचा था। यहां पर पंचायत नहीं बनी तो सभी लोग लौटकर अपने घर आ रहे थे। बताया कि वह बाइक से अपने गांव स्थित बंबा के पास पहुंचा था। तभी पीछे से फौरन सिंह अपने पुत्र सचिन के साथ बाइक से आए और गाली-गलौज करने लगे। कहा कि तेरी वजह से पंचायत नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया

इसका विरोध किया तो सचिन ने तमंचा निकाला और सटाकर गोली मार दी। बचाव करने के लिए वह झुका तो गोली हाथ को चीरते हुए निकल गई। एएसपी धनंजय सिंह ने बताया कि घायल की ओर से अपने चचेरे भाई के साले व ससुर पर गोली मारने का आरोप लगाया गया है। घायल उपचार कराने के लिए गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed