फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Holika Dahan happened at 1984 places, colors will fly today

Etah News: 1984 स्थानों पर हुआ होलिका दहन, आज उड़ेगा रंग-गुलाल

Thu, 13 Mar 2025 06:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 13 Mar 2025 06:26 PM IST
विज्ञापन
Holika Dahan happened at 1984 places, colors will fly today
शहर के प्रेम नगर ​स्थित होलिका पर रखे पुलिस के सुरक्षा उपकरण। - फोटो : शहर के प्रेम नगर ​स्थित होलिका पर रखे पुलिस के सुरक्षा उपकरण।
एटा। रंगों का पर्व शुक्रवार को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिले में 1984 स्थानों पर होलिका रखी गई है। जहां बृहस्पतिवार की शाम को लोगों ने श्रद्धाभाव से पूजन किया। आधी रात के बाद होलिका दहन किया गया।
विज्ञापन

शाम होने के साथ ही होलिका स्थलों की रौनक बढ़ने लगी। मान्यता के अनुसार दहन से पहले होलिका स्थल पर पूजा-अर्चना की जाती है। इसके तहत ही महिला-पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग होलिका स्थलों पर पहुंचे। इनके हाथों में पूजा और पकवानों के थाल थे। दीया-धूप जलाकर पूजन किया और पकवान होलिका मैया को अर्पित किए।
विज्ञापन

इसके अलावा कंडे आदि डालकर होलिका को बढ़ाने में लोगों ने सहयोग किया। इसके बाद होलिका के चारों ओर परिक्रमा लगाते हुए भक्त प्रह्लाद और होलिका मैया के जयकारे लगाए, जिनसे वातावरण भक्तिमय और गुंजायमान हो गया। देर शाम तक पूजन का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


5 जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया है जिला
होली पर शांतिपूर्वक माहौल बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस ने वृहद स्तर पर तैयारियां की हैं। निगरानी के लिए जिले को 5 जोन और 18 सेक्टर में बांटकर प्रशासनिक व पुलिस अफसरों की तैनाती की गई है। पूरे जिले में 1984 स्थानों पर होलिका रखी गई हैं, इनमें से 138 स्थान संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं। जहां पुलिस का पर पूरा फोकस रहेगा। हर जोन पर एसडीएम और सीओ स्तर के अधिकारी तैनात रहेंगे। थाना वार 18 सेक्टर बनाए गए हैं, जहां थाना प्रभारी और प्रशासन की ओर से तहसीलदार, नायब तहसीलदार आदि अधिकारी तैनात किए गए हैं। इनके अलावा 36 सब सेक्टर भी बनाए गए हैं।


अलर्ट मोड़ पर रहेंगी 36 क्यूआरटी
होली के लिए 36 क्यूआरटी (क्विक रेस्पोंस टीम) भी बनाई गई हैं, जो अलर्ट मोड़ पर रहेंगी और किसी भी तरह की घटना, दुर्घटना, हुड़दंग आदि की सूचना पर तुरंत पहुंचेंगी। हुड़दंग करने वालों, जबरन रंग डालने वालों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों और अफवाह फैलाने वालों पर खास नजर रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed